बस्ती, जनवरी 21 -- बस्ती। सदर ब्लॉक स्थित मरहा गांव में ग्रामीणों ने घायल सारस को कुत्तों के हमले से बचाया। मंगलवार देर शाम ग्रामीणों ने देखा कि बीमारी के कारण उड़ने में असमर्थ एक सारस को कुत्तों ने घेर रखा है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सारस को सुरक्षित बचाया और वन विभाग को सूचित किया। मामले की जानकारी देते हुए वन रेंजर अजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। विभाग सारस को अपने संरक्षण में लेकर उसका उचित इलाज कराएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.