पलामू, जनवरी 4 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पांडू प्रखंड के बरवाही गांव के पास बांकी नदी पर विशेष प्रमंडल से बन रहे पुल में अनियमितता बरते जाने का आरोप मढ़ते हुए रविवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया है। मुखिया संजू देवी ने कहा कि जबतक अधिकारी कार्यस्थल पर नहीं आएंगे तबतक कार्य बंद रहेगा। कनीय अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि मिस्त्री से कार्य में त्रुटि हो गई थी। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। सुधार के बाद ही आगे का काम शुरू कराया जाएगा। मुखिया के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद पाल, बिनोद पासवान, अमरेश शर्मा, अशोक चंद्रबंशी, अशोक पाल, शशिकांत सिन्हा, मंतोष पाल, राजू पाल, आशीष चंद्रवंशी, बबन पाल, सुनील साव आदि ने विरोध जताया है।मुखिया और अन्य की शिकायत है कि कार्य एकरारनामा के अनुकूल नहीं हो रहा है। ठेकेदार व विभाग की मनमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.