गढ़वा, अक्टूबर 9 -- धुरकी। पीएमश्री विद्यालय खुटिया में प्रबंधन समिति अध्यक्ष के चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चुनाव प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई है। अध्यक्ष पद के लिए जिस व्यक्ति का चयन किया गया है वह विद्यालय के पोषक क्षेत्र का निवासी नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन में स्पष्ट रूप से यह नियम है कि अध्यक्ष का चयन विद्यालय के पोषक क्षेत्र से ही होना चाहिए। उसके बावजूद बाहरी व्यक्ति को यह पद सौंपा गया। उससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने विद्यालय प्रबंधन और उच्च अधिकारियों से इस चुनाव को अवैध घोषित कर रद्द करने की मांग की है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। स्थानीय ग्रामीण मन्नान अंसारी, बैजनाथ राम...