सीतापुर, सितम्बर 13 -- मिश्रिख, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुसहा के लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने अपर पुलिस अधीक्षक साउथ दुर्गेश सिंह से मिलकर उन्हें एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि गांव की ही निवासी ने कुछ दिन पूर्व कोतवाली मिश्रिख में कुसहा गांव के ही निवासी रामसिंह के विरुद्ध बलात्कार करने की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पूर्व भी वह गांव के अन्य लोगों के विरुद्ध झूठी शिकायत कर उन्हें ब्लैकमेल करने की धमकी दे चुकी है। इसी प्रकरण में बगैर जांच करें सीओ आलोक प्रसाद मुकदमा पंजीकृत करने की बात कह रहे हैं। ग्रामीण लवकुश शुक्ला द्वारा सीओ की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। अपर पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.