किशनगंज, मार्च 18 -- टेढ़ागाछ, संवाददाता । टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भोरहा पंचायत के भोरहा गांव के स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को नेपाल तस्करी के लिए ले जाए जा रहे यूरिया खाद को पकड़ने में सफलता पाई। स्थानीय युवकों द्वारा प्रखंड कृषि पदाधिकारी टेढ़ागाछ को आवेदन के माध्यम से तस्करी की नीयत से ले जाए जा रहे उर्वरक को प्रशासन को सौपने एवं तस्करी में शामिल आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन के माध्यम से बताया गया कि यह घटना तब हुई जब ग्रामीणों को गुप्त सूचना मिली कि दो आरोपी दो मोटरसाइकिल पर 12 बोरा यूरिया की खेप लेकर नेपाल जाने की फिराक में है। सतर्क ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसके वाहन से यूरिया के बोरे नीचे उतरवा लिए। हालांकि, दिन के उजाले में आरोपी ग्रामीणों को चकमा देकर मौके से फरार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.