रांची, फरवरी 13 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के मानपुर गांव में शुक्रवार को मुखिया मधु तिर्की की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने जल संरक्षण और समुचित प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्रामीण जल प्रबंधन समिति का गठन किया। कार्यक्रम का आयोजन द हंस फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। बैठक के दौरान फाउंडेशन के हेल्थ एंड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट सावन कुमार ने जल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल स्वास्थ्य तथा पोषण के लिए अत्यंत आवश्यक है। जल स्रोतों के संरक्षण, समुचित उपयोग और समान वितरण से गांव में जलजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। ग्राम सभा में आदर्श संकल्प ग्राम प्रधान बिरसा उरांव सहित सभी ग्रामीणों ने मानपुर को आदर्श जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.