चतरा, जनवरी 28 -- सिमरिया प्रतिनिधि। मंगलवार देर रात चोपे के ग्रामीणों ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया। यह घटना मंगलवार रात दो बजे की है। चोपे के ग्रामीणों ने गेंदों यादव नाम के व्यक्ति का अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।जप्त ट्रैक्टर के बारे में वन विभाग और शिला ओपी को सूचित किया।लगभग दो घंटे के बाद ओपी के पुलिसवालों ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया।ग्रामीण इस बात से आक्रोशित थे कि गेंदों यादव कई महीनों से यह गोरखधंधा कर रहा था।पर वन विभाग और पुलिस आंखे मुंदी हुई थी।वह गांव के लोगों के मना करने पर उन्हें देख लेने की धमकी भी दिया करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.