हजारीबाग, जनवरी 28 -- चौपारण, प्रतिनिधि। चोरदाहा चेकपोस्ट पर झंडोतोलन के बाद चौपारण पुलिस द्वारा अफीम उन्मूलन अभियान सह जागरूकता अभियान चलाया गया। अफीम की खेती एवं नशापान के खिलाफ पुलिस अधिकारियों व ग्रामीणों ने शपथ ली। थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने अफीम की खेती को कानूनन अपराध बताया। पोस्ता की खेती से दूर रहने की अपील करते हुए अफीम की खेती करने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई किये जाने की बात भी कही। अफीम की खेती के दुष्प्रभाव से सेहत पर पड़ने वाले बुरे असर को भी बताया गया। इस वर्ष अफीम की खेती के रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है।ग्रामीणों को अफीम की खेती पर रोक लगाने में सहयोग करने की शपथ ग्रामीणों को दिलाया गया। अफीम की खेती करने वालों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.