आगरा, मार्च 22 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कासगंज के गांव गोरहा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को विधिक कानूनों की जानकारी दी गई। अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विजय कुमार ने शिविर में मौजूद लोगों को कन्या भ्रूण हत्या पर बने कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस घटना में दोनों ही पक्ष भागीदार होते हैं। इसके अतिरिक्त, पॉक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सतेंद्र पाल सिंह वैस ने किया। कासगंज के तहसीलदार देवेंद्र कुमार मिश्र ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.