मिर्जापुर, नवम्बर 29 -- पड़री। विकास खंड पहाड़ी के ग्राम पंचायत दूबेपुर बसारी व गोपालपुर के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी पहाड़ी बबिता सिंह रही। ग्राम चौपाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। चौपाल में एसआईआर, फैमिली आईडी, फॉर्मर रजिस्ट्री सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत तिगोड़ा मुसहर बस्ती में पेयजल की समस्या को उठाया। खंड विकास अधिकारी बबिता सिंह ने तत्काल हर घर नल योजना के अधिकारियों से बात कर एक सप्ताह के अंदर पेयजल आपूर्ति शुरु कराने की बात कही। ग्राम पंचायत गोपालपुर के ग्रामीणों ने पेयजल, शौचालय, आवास,किसान सम्मान निधि की समस्या को उठाया। बीडीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.