लोहरदगा, दिसम्बर 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अलौदी पंचायत के गोसाई टोली में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। मानवाधिकार अभियान के दौरान पीएलवी पुनु देवी और प्रियांशु यादव के द्वारा ग्रामीणों को बताते हुए मौलिक अधिकारों को समझाया गया। सभी को समानता, शिक्षा, आय और स्वतंत्रता के अधिकार और संविधान के अनुसार सभी को जन्मसिद्ध अधिकार पर प्रकाश डाला गया। साथ ही बताया गया की संविधान में वर्णित नियमानुसार बिना भेद भाव का सभी को मूलभूत अधिकार मिलता है। सभी लोगों को अपने हक-अधिकार के बारे में शिक्षित होकर जानने समझने की आवश्यकता है। इसके अलावे नशापान, बाल विवाह, डायन कुप्रथा जैसे सामाजिक बुराइयों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताते हुए ग्रामीणों...