लखीसराय, मार्च 5 -- बड़हिया, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल सात निश्चय के अंतर्गत नल जल की सुविधा कदम दर कदम खामियों को बयां कर रही है। जिससे बड़हिया प्रखंड भी अछूता नहीं है। इस कड़ी में प्रखंड का लक्ष्मीपुर पंचायत, इन दिनों नल जल योजना के अव्यवस्थाओं की सच्चाई को बयां कर रहा है। जहां के विभिन्न वार्डों में पेयजलापूर्ति बीते कई महीनों से बाधित है। उतपन्न हुए विभिन्न तकनीकी खामियों के चलते जगह जगह खड़ा जलमीनार बस शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। स्थानीय ग्रामीण सह कांग्रेस जिला महासचिव अभय कुमार सिंह सोनू ने बताया कि वार्ड संख्या 11, 12 और 13 में स्थिती बहुत ही बदतर है। कहीं बीते तीन महीनों से स्टार्टर और मोटर में आई खराबी के कारण जलापूर्ति बंद है, बिछाए गए जलापूर्ति पाइप जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, तो कहीं मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.