बरेली, फरवरी 6 -- भमोरा। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद की ग्राम पंचायत सिरोही की नई बस्ती में करीब 50 घरों के लोग पिछले 10 वर्षों से गंदे पानी से होकर निकल रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रमुखता से खबर छपने के बाद प्रधान ने इस रोड पर ईंट का रोड़ा डलवाकर रास्ता सही कराया है। ग्राम पंचायत सिरोही की नई बस्ती में मेन रोड पर बने हनुमान मंदिर के सामने रह रहे मुकेश राठौर, धर्मेश राठौर, जबर सिंह राठौर के घर तक करीब तीन सौ मीटर लंबी गली है। इसके दोनों तरफ करीब 50 घर हैं। इन घरों का पानी गली में आकर भर जाता था। इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने शिकायत पर हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने इस मामले को प्रमुखता से छापा था। इसके बाद बीडीओ के आदेश पर गांव की प्रधान विनीता सिंह ने गली में ईंटों का रोड़ा बिछवा दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...