अंबेडकर नगर, फरवरी 14 -- देवरिया बाजार, संवाददाता। ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर चक फरीदपुर रामनगर में वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। वित्तीय साक्षरता केंद्र बसखारी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी गई। बैंक ऑफ बड़ौदा की रामनगर शाखा के प्रबंधक विकास रंजन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को बैंकिंग सेवाओं से जुड़ना चाहिए, जिससे बचत की आदत विकसित हो और भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। उन्होंने खातों के सही संचालन और समय-समय पर अभिलेखों के सत्यापन पर जोर दिया। क्षेत्रीय समन्वयक नरेंद्र कुमार ने कहा कि आज के समय में सही वित्तीय जानकारी अत्यंत आवश्यक है। अनजान कॉल या संदेश से सावधान रहने की सलाह दी। इस दौरान रामनगर के क्षेत्रीय समन्वयक राहुल कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.