रुडकी, जनवरी 4 -- बीएसएम इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन रविवार को स्वयंसेवकों ने जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारा अभियान के तहत ग्रामीणों को डिजिटल पेमेंट के प्रति जागरूक किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना और वित्तीय लेनदेन को सुरक्षित बनाना था। खंजरपुर में आयोजित एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को अपने मोबाइल के माध्यम से यूपीआई, भीम एप और नेट बैंकिंग का उपयोग करना सिखाया। बताया कि कैसे घर बैठे बिजली का बिल, रिचार्ज और अन्य भुगतान आसानी से किए जा सकते हैं। सुरक्षा के प्रति जागरूकता के क्रम में जन-जन की सरकार के संदेश को आगे बढ़ाते हुए छात्रों ने लोगों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए। उन्होंने विशेष रूप से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.