फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- शिकोहाबाद में अपने पैतृक गाँव लभौआ से भावनात्मक और पारिवारिक संबंध के कारण लभौआ स्टेट के राजकुमार देवेन्द्र सिंह झाला ने ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य मॉडल को लागू करना का संकल्प लिया है। वार्ता के दौरान राणा निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि गुजरात में निःशुल्क चिकित्सा सेवा देने के बाद उन्होंने लाभौआ के साथ साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल क्लिनिक सेवा का शुभारंभ किया है। यह सेवा क्षेत्र के सभी लोगों को घर घर पहुंचकर लोगों की बीमारियों का इलाज करेगी। मोबाइल वैन में दवा के साथ ही एक डॉक्टर की तैनाती की गई है। इस सेवा का शुभारंभ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने पूर्व में ही किया था।राज परिवार ने गांव के लोगों के लिए अन्नक्षेत्र शुरू किया है। जहां पर 200 से ज्यादा जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क भ...