संवाददाता, जनवरी 7 -- सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना प्रयागराज जिले में धीमी रफ्तार से बढ़ रही है। आंकड़ों के अनुसार लगभग दो वर्षों में अब तक कुल 13,976 आवेदकों में से मात्र 9,302 लोगों ने ही योजना का लाभ लिया है। यानी लगभग एक-तिहाई पात्र उपभोक्ता अभी भी योजना से वंचित हैं। सरकार ने वर्ष 2027 जिले के लगभग एक लाख उपभोक्ताओं को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन 9302 लोगों ने ही योजना का लाभ लिया है। परियोजना विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोग योजना का लाभ लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। लोगों में योजना को लेकर उत्साह नहीं है। ठेकेदारों और उपभोक्ताओं के बीच समन्वय न होने से प्रक्रिया में देरी हो रही है। कई जगहों पर उपभोक्ताओं को ...