फरीदाबाद, जनवरी 30 -- नूंह। नूंह पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव अटेरना शमशाबाद (नगीना) में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। टीम ने ग्रामीणों से नशे से दूर रहकर पढ़ाई और खेलों पर ध्यान देने की अपील की। साथ ही नशा गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन 1933 पर देने को कहा। अभियान के दौरान साइबर अपराध से बचाव, हेल्पलाइन 1930 और यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...