हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- भीमताल। क्षेत्रीय तसर अनुसंधान केंद्र की ओर से मंगलवार को भीमताल ब्लॉक की जांगलियागांव ग्राम पंचायत में एक दिवसीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। वैज्ञानिक डीएएस वर्मा ने ग्रामीणों को ओक तसर कीट पालन और रेशम उत्पादन के बारे में जानकारी दी। कहा कि वर्तमान समय में जंगली जानवर फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसके विकल्प के तौर पर किसान रेशम कीट पालन का काम कर सकते हैं। रेशम कीट पालन में जंगली जानवरों का कोई भी खतरा फसलों पर नहीं होता है। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, डॉक्टर दिव्या सिंह, वैज्ञानिक सी विवेक फुलोरिया मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.