सिमडेगा, जनवरी 8 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत प्रदान के द्वारा बागवानी सखियों एवं लाभुकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मौके पर प्रशिक्षणार्थियों को बागवानी के तकनीकी जानकारी दी गई। आम बागवानी के लिए उपयुक्त जमीन का चयन करने, पौधा लगाने के बाद पौधों को देखरेख करने, खाद डालने, पौधों की बीमारी की जानकारी देने एवं बीमारी को दूर करने के उपाय की जानकारी दी गई। मौके पर फल लगने पर फल का देखभाल करने तथा कच्चा फल को तोड़कर सही तरीका से पकवाना आदि की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षक के रूप में लाईवलीहूड समन्वयक प्रदान के श्याम एवं गोपी कृष्ण मौजूद थे। मौके पर बीडीओ नैमन कुजूर, बीपीओ आयाजूल हक, एई रोहित साहू, जेई विनय कन्डुलना, नवीन कुमार, कृष्णा गुप्ता सहित मनरेगा कर्मी उपस्थित थे। ...