मुरादाबाद, जनवरी 16 -- जिले में परिवहन विभाग की ओर से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान को शहर में बेहद सख्ती के साथ पालन कराया जा रहा है। प्रतिदिन अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिससे शहर को जीरो फैटेलिटी बनाया जा सके। शुक्रवार को इसी के तहत सिहोराबाजे रामपुर रोड पर ग्रमीणों के बीच सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यात्री/मालकर अधिकारी नरेद्र सिंह छावड़ा ने कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम तभी सफल हो पाएगा जब हम सभी यातायात के नियमों का पालन करेंगें। उन्होंने भारत सरकार द्वारा जारी की गई कैशलेस उपचार योजना 2025 की जानकारी दी। इस योजना में जनपद के 82 निजी अस्पताल, राजकीय अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर में सड़क दुर्घटना पीड़ितों का...