नैनीताल, दिसम्बर 9 -- भवाली। ऑल इंडिया वुमेन कॉन्फ्रेंस भवाली शाखा की ओर से मंगलवार को भीमताल विधानसभा की तिरछाखेत ग्रामसभा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से सिविल जज सीनियर डिवीजन पारुल थापरियार ने महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम और विभिन्न विधिक प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शाखा की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों व महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा। शिविर की शुरुआत महिला समूह की सदस्यों द्वारा स्वागत गीत के साथ की गई। कार्यक्रम में लगभग 70 लोगों ने प्रतिभाग किया। यहां ग्राम प्रधान रजनी आर्य, महिला समूह की अध्यक्ष माया पंत, सरपंच सरस्वती र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.