लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- गोला गोकर्णनाथ। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौ‌द्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि विश्वविद्यालय जमुनाबाद, कैंपस में स्नातक कृषि छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम विलियमगंज में लगाया गया है। इसमें स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य रूप से स्वच्छता अभियान, मतदान जागरूकता अभियान नशामुक्ति अभियान और नारी सशक्तिकरण अभियान शामिल है। इस कैंप का आयोजन तथा शुभारंभ अधिष्ठाता डॉ लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और संचालन डॉ सत्येंद्र कुमार (टीचिंग एसोसिएट) राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया जा रहा है। इस कैंप में सुबह योगाभ्यास से कार्यक्रम की शुरुआत की जाती है। यह योगाभ्यास योगाचार्य डॉ शशि कान्त दीक्षित द्वारा रोज सफलतापूर्वक कराया जा रहा है। इस कैं...