गंगापार, जनवरी 5 -- नारीबारी के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य परसुराम शुक्ल एवं नारीबारी क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विकाश चन्द्र शुक्ल ने ग्रामीणों को कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित कर मानवीय सरोकारों की मिसाल पेश की। ठंड के इस कठिन दौर में कंमल पाकर जरुरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष की झलक साफ दिखाई दी। समाजसेवियों की इस पहल से समाज को नई दिशा मिलेगी तथा जरुरतमंदों को लाभ मिलेगा। उक्त अवसर पर कुल गुरु प्रेम नारायण तिवारी द्बारा प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरण किया गया। मुख्य रुप से सूर्यकान्त शुक्ल, शिवेंद्र तिवारी, विकाश शुक्ल, दिलीप चतुर्वेदी, परशुराम शुक्ल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...