बहराइच, फरवरी 14 -- बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय बहराइच की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है। शनिवार को ग्राम सिसई हैदर में पर्यावरण संरक्षण थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराया तथा प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प दिलाया। प्रथम सत्र में स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अमृता मिश्रा के निर्देशन में जागरूकता रैली निकाली। जिसमें पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। पौधरोपण कर हरित पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश दिया। द्वितीय सत्र में महिला थाना से आई टीम ने नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओं एवं हेल्पलाइन नंबर के...