रुद्रपुर, फरवरी 14 -- खटीमा। ग्राम पंचायत बंडिया में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइंका बंडिया में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जल जागरूकता स्लोगन के साथ ग्राम सभा में रैली निकालकर ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं जल उपयोग की जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को रंगोली प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक नृत्य के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, ग्राम प्रधान शोभनाथ मौर्य, ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति बंडिया एवं भगचुरी के सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...