महोबा, दिसम्बर 18 -- अजनर, संवाददाता। अधिकारियों ने गांव में ग्रामीणों को सर्दी से बचाव के लिए कंबल वितरित किए गए।ग्राम पंचायत को अलाव जलाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा सर्दी से बचाव को लेकर लोगों को कमल वितरित किए जा रहे हैं। बुधवार को कुढ़ई गांव में एसडीएम कुलपहाड़ डॉ प्रदीप कुमार के साथ तहसीलदार प्रमित सचान ,चरखारी विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत द्वारा लोगों को कमल वितरित किए गए। एसडीएम ने कहा कि इन दिनों सर्दी लगातार बढ़ रही है ।ऐसे में लोग सर्दी से बचाव करें। बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से खास तौर पर बचाव करने की जरूरत है ।जरा सी लापरवाही परेशानियों का कारण बन सकती है। चौपाल लगाकर ग्रामीणों को कंबल वितरित किए गए। इस मौके पर लोगों ने राशन सहित अन्य शिकायतों को उठाया। जिनके निस्तारण के निर्देश दिए गए ।विक्की शिवहरे साहित अन्यब्लोग ...