विकासनगर, मार्च 19 -- सेलाकुई, संवाददाता। देहरादून वन प्रभाग की झाझरा रेंज कर्मियों और एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को तेलपुरा-अटकफार्म में मॉक ड्रिल कर ग्रामीणों को जंगलों की आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया। वन कर्मियों ने काउंटर फायर को आग बुझाने का पारंपरिक तरीका बताया। अटकफार्म के जंगल में वन कर्मियों ने फायर लाइन बनाई। झाझरा रेंज की क्षेत्राधिकारी दीक्षा भट्ट ने बताया कि आग बुझाने के लिए काउंटर फायर का इस्तेमाल विश्वभर में होता है। यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें बढ़ती आग को नियंत्रित करने के लिए जवाबी आग का सहारा लिया जाता है। उन्होंने बताया जिस दिशा से आग आ रही है उसके विपरीत दिशा में आग शुरू कर दी जाती है। इससे यह होगा कि सामने से आते हुई उफनती आग को आगे बढ़ने के लिए फ्यूल (घास, सूखे पत्ते) नहीं मिलेगा। जवाबी आग सभी ईंधन सामग्री को जला द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.