गढ़वा, नवम्बर 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कोयल और बांकी नदी के संगम स्थल पर अवस्थित बूढीखांड़ हनुमान मंदिर परिसर में स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं पर विमर्श किया। उन्होंने कहा कि वन विभाग की इको टूरिज्म पहल या पर्यटन विभाग की योजनाओं के तहत इस क्षेत्र को विकसित किए जाने के सामूहिक प्रयास किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि दो नदियों के संगम और खूबसूरत पहाड़ी की तलहटी पर बसे इस प्राकृतिक स्थल की सुंदरता दर्शनीय है। मौके पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष के अलावा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने अपने-अपने सुझाव दिए। कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि मकर संक्रांति पर यहां भव्य मेला लगता है जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के दर्जनों गांवो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.