अमरोहा, सितम्बर 13 -- बछरायूं, संवाददाता। तस्करी को ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं को राहगीरों ने पकड़ लिया। शोर मचाने पर गोतस्कर एक गाय छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। शुक्रवार रात करीब आठ बजे कुछ गोतस्कर ट्रैक्टर ट्राली में तीन गायों को गोकशी के इरादे से लेकर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने नसीरपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली से एक गाय को अंधेरे में उतार लिया। वहां से गुजर रहे राहगीर ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया। कुछ दूरी पर शोर मचाने पर गोतस्कर घबरा गए व आनन फानन में एक गाय को छोड़कर व शेष दो अन्य पशुओं को अपने साथ लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के जिला सहसंयोजक अभिषेक कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। संगठन कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। तस्करों के खिलाफ सख्त कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.