बलिया, मई 7 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामा बाबा स्थान टेंगरही के पास ग्रामीणों के प्रतिरोध व धरना-प्रदर्शन के चलते टेंगरही में ग्रीनफील्ड का निर्माण कार्य दूसरे दिन भी ठप रहा। टेंट डालकर ग्रामीण निर्माण स्थल पर लगातार चौबीसों घंटे धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि आश्वासन दिया गया था कि टेंगरही के रामा बाबा के स्थान के पास अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चेताया कि इस मामले को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। किसी भी कीमत पर ग्रीनफील्ड का निर्माण बिना अंडरपास बनाये नहीं होने देंगे। उधर, ग्रामीणों के तल्ख तेवर से एनएचएआई के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गये हैं। सोमवार की शाम एनएचआइ के इंजीनियर सुधांशु कुमार धरनारत ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे लेकिन सहमति नहीं बन पाई। इस बीच, ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम आल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.