धनबाद, अप्रैल 24 -- राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज थाना क्षेत्र के सोनदाहा में फलाईएस के भंडारण पर ग्रामीणों के विरोध के बाद बुधवार को रोक लग गई। सुबह जितनी भी गाड़ियां थीं, सभी को खाली कर दिया गया। दोपहर तक सभी गाड़ियां फलाईएस अनलोड कर यहां से निकल गई। वहीं आज एक भी गाड़ी वहां नहीं आई। इधर, सोनदाहा की चहारदीवारी में रखा हुआ फलाईएस हवा में उड़ने से ग्रामीण परेशान हैं। इधर, सभी ट्रक जीपीएस फिट कर अपने अपने गंतव्य को रवाना हो गए। दूसरी ओर ट्रक चालक सुबीन कुमार पांडे ने बताया कि कंपनी के लोगों द्वारा उसे धमकाया जा रहा है कि मारपीट की जो लिखित उसने थाने में दी है, उसे वापस ले लें, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। चालक ने बताया कि जब तक उसके पैसे नहीं मिलते, तब तक वह अपनी शिकायत वापस नहीं लेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.