प्रयागराज, सितम्बर 21 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। लेखपाल ग्रामीणों के लिए प्रशासनिक अभिभावक हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस में नवचयनित प्रशिक्षु लेखपालों के प्रशिक्षण में कहा कि लेखपाल राजस्व विभाग के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। लेखपाल सभी ग्राम स्तर के राजस्व अधिकारी सरकार का पहला चेहरा हैं। लेखपालों के कामकाज पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की ओर से भूमि की पैमाइश, अंश निर्धारण सहित कई अन्य राजस्व से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्य किए जाते हैं। गांवों में अक्सर भूमि पैमाइश और अंश निर्धारण को लेकर विवाद उत्पन्न होते हैं, जिनका निपटारा लेखपाल की दक्षता पर निर्भर करता है। इसलिए भूलेख, सर्वे, पैमाइश से संबंधित विधियों, प्रक्रियाओं, अद्यतन शासनादेश की सम्यक जानकारी एवं समझ होना आवश्यक है। भू-लेख नियमावली और राजस्व संहिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.