चाईबासा, जनवरी 14 -- गुवा। सोमवार को राजीव रंजन, कमांडेंट 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के दिशा-निर्देशन में डी/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा गाडाहाथी गांव में सिविक एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच सोलर लाइट, टिन शीट, खेती के लिए बीज, प्लास्टिक की पानी टंकी, स्कूली बच्चों के लिए स्कूल बैग, पेन, पेंसिल, खेल सामग्री एवं छाता सहित अन्य उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी प्रकाश चंद्र बादल ने कहा कि सीआरपीएफ का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के समग्र विकास में भागीदारी निभाना भी है। मौके पर समवाय अधिकारी डी/26वीं वाहिनी महेश्वर कुमार चौरसिया (सहायक कमांडेंट), निरीक्षक सिद्धनाथ पांडे, निरीक्षक निरंजन कुमार, उपनिरीक्षक राजीव राणा, उपनिरीक्षक र...