हाथरस, फरवरी 9 -- रविवार को कस्बा मुरसान के किला मढैया में मासूम बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा पुलिस के ऊपर फूट गया। जाम प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने पूर्वोत्तर रेलवे के ट्रेक से पत्थर उठाकर थाने पर जमकर पथराव किया। पथराव से बचने के लिए पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने के लिए भागते दिखे। पुलिस ने लाठी फटकाकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पथराव के बाद पुलिस अधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया। रविवार शाम को घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय अरूण को एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। जिससे मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई,गुस्साएं परिजन व ग्रामीण बच्चे के शव को लेकर मुरसान पहुंच गए। जहां ग्रामीणों ने थाने के सामने ही शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने से मथुरा बरेली मार्ग पर वाहनों की लंबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.