बांका, मार्च 7 -- चान्दन। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत के पिंड़रा गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोग आज भी परेशान हैं। आजादी के 76 वर्ष बीत जाने के बावजूद मुख्य सड़क सरकंडा मोड़ से गोरा सुईया पक्की सड़क तक एक किलोमीटर पक्की सड़क नहीं बनने से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग पहाड़ नाथ शिव मंदिर जाने का मुख्य रास्ता है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं।गांव की पिंड़रा महथाटोला गली भी अधूरी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को विशेषकर बारिश के मौसम में नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ रहा है। कीचड़ और जलभराव के कारण लोगों का आवागमन कठिन हो जाता है। ग्रामीण कामदेव यादव ने बताया कि सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए हस्ताक्षरित आवेदन संबंधित विभाग को सौंपा था। बावजूद, आज तक सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.