चंदौली, जनवरी 10 -- शहाबगंज। शहाबगंज और सेमरा गांव पंचायत में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। इस आयोजन से ग्रामीणों को अपनी बात सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर मिला।खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक होना आवश्यक है। इसमें एडीओ अजय कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र भारती, विनीत श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...