एटा, फरवरी 7 -- ग्रामीणों की समस्याओं का उनके द्वार पर ही समाधान करने के लिए जन चौपालें आयोजित की जाएंगी। यह चौपाल 13 फरवरी से 27 मार्च तक सभी आठों ब्लॉक क्षेत्रों की 60 से अधिक ग्राम पंचायतों में आयोजन होंगी। जिला स्तरीय अधिकारी न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे, बल्कि ग्रामीणों की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी करेंगे। डीएम प्रेमरंजन सिंह की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्धारित तिथि पर अधिकारियों की टीम पहुंचेगी। इसमें सीडीओ, डीडीओ, डीआरडीए परियोजना निदेशक, डीपीआरओ और श्रम प्रवर्तन अधिकारी ग्राम पंचायतों में जन चौपालें लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसके अलावा संबंधित ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी और एनआरएलएम के उपायुक्त भी चौपाल में मौजूद रहकर समूह की महिलाओं और ग्रामीणों से संवाद करेंगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.