चंदौली, फरवरी 13 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदौली के तत्वावधान में शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। शिविर में पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, एनआरएलएम विभाग, बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रत्येक विभाग द्वारा अपने-अपने स्टाल पर संचालित योजनाओं, पात्रता मानकों एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पेंशन, राशन कार्ड, आवास, आय प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी विवाद तथा स्वरोजगार योजनाओं से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.