संतकबीरनगर, जून 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। नाथनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत तिनहरी गांव के ग्रामीण सोमवार को जेई व लाइनमैन के कार्यप्रणाली के खिलाफ एक्सईएन के पास पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के लाइन मैन व जेई की उदासीनता के कारण गांव के एक युवक की मौत नल में करंट आने से हो गई । इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी विभाग के अधिकारियों की आंख नही खुली। वहीं स्कूल से ट्रांसफार्मर न हटाने की शिकायत की। एक्सईएन ने इसे संज्ञान में लेकर विद्यालय से ट्रांसफार्मर हटाने का निर्देश दिया। साथ ही ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के पास पहुंचे तिनहरी गांव के ग्रामीणों ने कहा कि बीते 17 जून को हैंडपंप ठीक करते समय उसमें अचानक करंट आ गया। इससे गांव के कुलदीप यादव की मौके पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.