प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- कुंडा, संवाददाता। गांव में कोयला भट्ठी से न केवल आसपास के पेड़ पौधे झुलस रहे थे बल्कि ग्रामीणों को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा था। परेशान ग्रामीणों ने मामले की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों के साथ डीएम से की। अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग ने पहल की तो शुक्रवार को कोयला भट्ठी ध्वस्त की गई। बिहार ब्लॉक के रामजदास पट्टी गांव निवासी आफताब अहमद, मो. हाशिम, नूरुल आदि ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ ही डीएम को भी शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि मानक के विपरीत कोयला भट्ठी का लाइसेंस लेकर आबादी वाले इलाके में कृषि भू्मि पर कोयला भट्ठी संचालित की जा रही है। जिससे बाग बगीचे सूख रहे हैं इसके अलावा प्रदूषण का भी खतरा है। अधिकारियों के निर्देश पर विभाग ने पहल की तो शुक्रवार को कोयला भट्ठी ध्वस्त की गई। मामले को लेकर...