फतेहपुर, मार्च 20 -- जाफरगंज। रिंद नदी पर बनने वाले प्रस्तावित पुल के स्थल चयन को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे ग्रामीणों की मांग पर अब कुंहू का डेरा व रामपुर के मध्य पुल बनेगा। इसको लेकर बुधवार को पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड-2 और सेतु निगम की संयुक्त टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार की। अब जल्द ही पुल निर्माण का काम शुरु होने की संभावना है। बता दें कि रिंद नदी पर रणमस्तपुर-नरैचा के मध्य पुल प्रस्तावित होने पर ग्रामीण विरोध कर रहे थे। भाकियू ने भी ग्रामीणों की मांग पर समर्थन करते हुए विरोध को बुलंद किया था। धरना भी हुआ था। जिस पर अधिकारियों ने पुल को कुंहू का डेरा से बनवाए जाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद धरना समाप्त हुआ था। किसानों का कहना था कि इस पुल का निर्माण यदि कुंहू का डेरा से रामपुर तक कराया जाता है तो क्षेत्र के सै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.