उन्नाव, फरवरी 11 -- चकलवंशी। चकलवंशी चौराहा पर अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। अब लोक निर्माण विभाग ने इस चौराहे से जुड़ने वाले चारों मार्गों के चौड़ीकरण करने की तैयारी शुरु की है। जिसकी जद में कई मकान और दुकानें आ रही हैं। इसपर लोगों ने डीएम से गुहार लगाकर मार्ग की चौड़ाई कम करने की अपील की थी। इसके बाद मंगलवार को दोबारा मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी जेई ने दोबारा पैमाइश शुरु की है। चकलवंशी चौराहे पर फैला अतिक्रमण जाम का कारण बनता है। यहां से गुजरने वाले यात्री घंटों जाम में फंसकर बेहाल होते हैं। कई बार आपातकालीन वाहन भी जाम का शिकार होते हैं। इससे लोगों तक कई बार देर से मदद पहुंचती है। इसपर लोक निर्माण विभाग ने चौराहे से जुड़े हरदोई-उन्नाव मार्ग को 12 मीटर व परियर-मियागंज मार्ग को दस मीटर चौड़ा करने की तैयारी शुरु की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.