मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- विद्युत विभाग के उत्पीड़न से परेशान ग्रामीणों ने दत्तियाना विद्युत उपकेन्द्र पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने अवर अभियंता पर घर में घुसकर अनूसूचित वर्ग की महिला एवं बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बुधवार को गांव दत्तियाना के दर्जनों ग्रामीण व भाकियू कार्यकर्ता विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग द्वारा लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष संजीव खोखर ने कहा कि विद्युतकर्मी द्वारा पांच हजार रुपये का बकाया बिल होने पर भी कनेक्शन काटे जा रहे है। अवर अभियंता पर अनूसूचित वर्ग की महिला व उसके बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। भाकियू के सदर ब्लाक अध्यक्ष गुलशन चौधरी ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.