अयोध्या, फरवरी 24 -- भदरसा। ग्रामीणों का आंदोलन और पूर्व सांसद लल्लू सिंह की पहल से ददेरा गांव के पास रिंग रोड पर अंडरपास बनने का रास्ता साफ हो गया है। एनएचआई के अधिकारियों ने जेसीबी से रिंग रोड की मिट्टी समतल कर ग्रामीणों के आने-जाने के लिए आवागमन शुरू करा दिया। ददेरा गांव के पास निर्माणधीन रिंग रोड पर अंडरपास की मांग को लेकर अड़े ग्रामीणों ने अंडरपास बनने की मांग को लेकर मंगलवार को पुनः धरना प्रदर्शन किया था। मौके पर पहुंचे एन एच आई के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग पर सहमति जताते हुए रिपोर्ट दिल्ली उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। समाजसेवी व ग्रामवासी सचिन तिवारी ने बताया कि एनएचआई के परियोजना निदेशक द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए लगभग 150 मीटर का कार्य तुरंत रुकवा दिया और वहां की मिट्टी बराबर कराकर ग्रामीणों के आने जाने के ...