गुमला, जनवरी 27 -- चैनपुर प्रतिनिधि चैनपुर थाना क्षेत्र के भटोली गांव में अंधविश्वास ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। डायन-बिसाही के शक में 65 वर्षीय शांति देवी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह सड़क किनारे शव मिलने से गांव में दहशत फैल गई। मृतका के दामाद सुरेश रौतिया ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे तक शांति देवी घर पर थीं। इसके बाद उनके लापता होने की भनक किसी को नहीं लगी। सोमवार सुबह जब ग्रामीण सड़क से गुजर रहे थे, तो उन्होंने खून से सना शव देखा। सिर पूरी तरह कुचला हुआ था। पहले भी शांति देवी को डायन बता कर उसके साथ मारपीट की घटना हो चुकी थी। इस मामले को लेकर गांव में ग्राम सभा बुलाई गई थी और पंचों ने समझौता करा कर मामला शांत कराया था। इसके बावजूद आरोपियों के मन में रंजिश बनी रही और उन्होंने मौका पाकर शांतिदेवी की हत्...