सहरसा, दिसम्बर 25 -- सिमरी बख्तियारपुर। बनमा ईटहरी प्रखंड के दो पंचायतों ईटहरी और महारस में बुधवार को पंचायत मनरेगा कार्यालय में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ईटहरी में पंचायत के मुखिया बेबी देवी तथा महारस में पंचायत के मुखिया सुमन देवी की अध्यक्षता में आयोजित ग्रामसभा में केन्द्र सरकार द्वारा मनरेगा के नए नाम " विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (जी राम जी) पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। जी राम जी योजनाएं पर चर्चा करते हुए बताया गया कि 100 दिनों की जगह 125 दिन की रोजगार गारंटी की व्यवस्था की गई है। बेरोजगारी भत्ता का अधिकार तथा समय पर मजदूरी भुगतान करने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक ग्रामसभा में बताया गया। वहीं सक्रिय मजदूरों की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने, ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने सहित अन्य जानका...