कौशाम्बी, जनवरी 22 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के अकबरपुर मिर्जापुर गांव में बुधवार रात चोरों ने ग्रामसभा के ई-रिक्शा से चार बैट्रियां पार कर दी। ई-रिक्शा पंचायत भवन के पास खड़ा था। सुबह चालक को घटना की जानकारी हुई तो उसने ग्राम प्रधान को अवगत कराया। ग्राम प्रधान पदमसिंह पटेल ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...