लातेहार, जनवरी 31 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बारी क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई । जब बनहरदी कोयला खनन परियोजना से जुड़ी एनटीपीसी कंपनी की ओर से हाइड्रा और जेसीबी मशीनें क्षेत्र में उतारी जाने लगीं। इसकी जानकारी मिलते ही बारी गांव के ग्रामीण एकजुट हो गए और मौके पर पहुंचकर मशीनों के संचालन का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बिना ग्रामसभा की मंजूरी के किसी भी प्रकार का खनन या निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमों की अनदेखी कर जबरन मशीनें लाकर काम शुरू करने की कोशिश की जा रही थी, जिसे गांव वालों ने तत्काल रोक दिया। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना के पुलिस इंस्पेक्टर रणधीर कुमार पुलिस बल के साथ बारी गांव पहुंचे और विरोध कर रहे ग्रामीणों से वार्ता की। बातचीत के दौरान ग्...