सिमडेगा, अप्रैल 10 -- बानो, प्रतिनिधि। पंचायत भवन सभागार में बुधवार को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया उगया। मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक की अध्यक्षता में बैठक हुई। विशेष ग्राम सभा की बैठक में पंचायत में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही नए सत्र की योजनाओ के चयन एवं उनकी कार्य योजना बनाने पर चर्चा करते हुए लीदम सिदम टोंगरी के सुंदरीकरण, बानो को अनुमंडल बनाने की मांग को तेज करने के लिए पंचायत स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। मुखिया ने कहा कि पीएम आवास के सर्वे में सभी लोग भाग लेकर जिन्हें आवास चाहिए अपना नाम रजिस्टर्ड कराने की बात कही। बैठक में 15 वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा हुई। बैठक में पंचायत सचिव रंजीत महतो, रोजगार सेवक सहित कई वार्ड पार्षद उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.